टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बीच शब्दों की जंग कई बार देखने को मिल चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से मैक्सवेल ने अपने खेल से टीम मैनेजमेंट और फैन्स को खूब निराश किया था, जिसको लेकर सहवाग ने उनकी जमकर आलोचना भी की थी। मैक्सवेल ने भी उन्हें जवाब दिया था। एक बार फिर मैक्सवेल पर आईपीएल ऑक्शन में धनवर्षा हुई है। मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऐसे में सहवाग ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया है।
शाहरुख को खरीदकर कुछ ऐसा था प्रीति जिंटा का रिएक्शन- VIDEO
Maxwell ke yahaan Mahoul during every #IPLAuction pic.twitter.com/aEtihOGvHM
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 18, 2021
मैक्सवेल के लिए सहवाग का किया गया ट्वीट वायरल हो गया है और फैन्स ने भी उस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऑक्शन से पहले भी मैक्सवेल ने आरसीबी के साथ खेलने की इच्छा जताई थी। मैक्सवेल को लेकर आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच घमासान देखने को मिला था, लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मारी और मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
जेमीसन हुए मालामाल, मौरिस के बाद बने ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी
GLENN MAXWELL is subjected to market risk.please buy him at your own risk
— Ritik Khugshal (@KhugshalRitik) February 18, 2021
Maxwell ki IPL mein pawri ho rahi hai😂😂
— SP SINGH (@spsingh225) February 18, 2021
Maxwell is going to be the next Yuvraj Singh for RCB 😂😹 pic.twitter.com/M4XeaddfvV
— N______Pandey (@nitesh___007) February 18, 2021