चेन्नई.कीलपॉक ऑल वुमेन पुलिस ने पेशे से एक 22 वर्षीय डॉक्टर को उसके साथ काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर शादी करने से इंकार करने पर गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काटनकलत्तूर के देवेन्द्रन मेन रोड निवासी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्तिक को समझाकर उसकी प्रेमिका को घर ले जाने को कहा, लेकिन वह गर्भवती होने से युवती को साथ रखने को तैयार नहीं हैैं। वह चार महीने की गर्भवती है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार्तिक कीलपॅाक स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बतौर डॉक्टर काम करता है। उसी हॉस्पिटल में 22 वर्षीया डॉक्टर के साथ उसके प्रेम संबंध थे। कार्तिक ने युवती को विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। कार्तिक ने उसका गर्भपात करा दिया।
उसके बाद कार्तिक अपनी प्रेमिका को अनदेखा करने लगा और उसका मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर दिया। पीडिता ने कीलपॉक ऑल वुमेन पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों को बुलाया और सुलाह कराया। उसके बाद कार्तिक ने पीडि़ता से मंदिर में शादी कर ली लेकिन वह उसे अपने घर ले जाने को तैयार हीं था।
पीडि़ता कु गुहार के बाद पुलिस ने कार्तिक को शादी के बाद पत्नी को अपने घर ले जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। कार्तिक ने पीडिता को एक कानूनी नोटिस भेजा जिसमें लिखा था कि उन दोनों के बीच हुई शादी का कोई मान्य नहीं था। पीडि़ता ने फिर पुलिस में शिकायत की और इस बार पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्तिक को गिरफ्ïतार कर लिया