श्री लिमजे ने बताया कि हस्तशिल्प प्रदर्शनी में आठ राज्यों के हस्तशिल्पियों के उत्पाद प्रदर्शित किये गये हैं। इसमें आकर्षक साडि़यां, सलवार सूट, चादरें, साल, कुर्तियां तथा अन्य कपड़े उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री छूट के साथ की जा रही है। प्रदर्शनी में बंगाल की तांत साडि़यां, मध्यप्रदेश की चंदेरी तथा माहेश्वर साडि़यां आकर्षण का केन्द्र हैं। प्रदर्शनी में कश्मीर राज्य की पशमीना साल तथा उत्तरप्रदेश के कुशल बुनकरों द्वारा तैयार चादरें उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी का आयोजन मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम तथा केन्द्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हथकरघा प्रदर्शनी में आमजन देश के हस्तशिल्पियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उनकी हस्तकला तथा विभिन्न उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रदर्शनी में शुभारंभ के दो दिवसों में ही लगभग दो लाख रूपये के उत्पादों की बिक्री हुई है। उन्होंने आमजनता से प्रदर्शनी से लाभ उठाने की अपील की है।